फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर सारी रात उमड़ता रहा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 20 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


कछला गंगाघाट पर सारी रात उमड़ता रहा आस्था का सैलाब
भीड़ के चलते कछला से बरेली तक रहा हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों का रविवार समूची रात कछला गंगाघाट पर आस्था का सैलाब रहा। कांवड़ियों की भीड़ के चलते कछला गंगाघाट से लेकर बरेली तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। डीजे पर बजने वाले भक्ति गीत और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। रविवार देर रात तक जगह-जगह भंडारे चलते रहे।
कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार रात गंगाघाट पर खासी रौनक रही। टोलियों में शामिल कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाकर मंत्रोच्चार किया। सोमवार तड़के तक कांवड़ यात्रा चली। शिवालयों में जलाभिषेक से पहले कांवड़ियों की गंगाघाट से लेकर हाईवे पर बरेली तक धूम रही। कलाकारों के साथ थिरकते कांवड़ियों ने शंकर-पार्वती के भजनों पर नृत्य भी किया। भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए कांवड़ियों का रास्ते में सेवादारों ने आदर-सत्कार भी किया। व्यापारी नेता नितिन गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान के सामने देर रात तक भंडारे में प्रसाद के साथ चाय और खानपान का सामान बांटा। बता दें कि सावन महीने में इस बार चार सोमवार पड़े। चारों सोमवार को कांवड़ियों ने भक्तिभाव का प्रदर्शन किया। 24 अगस्त को शिवतेरस है। उस दिन भी भोले के भक्तों की फौज शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक करेगी। कांवड़िया शिवतेरस को भी धूमधाम से जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इंसेट
गोताखोरों ने तीन कांवड़ियों को डूबने से बचाया
उझानी। रविवार रात में गंगाघाट पर कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ तो पुलिस और गोतोखोरों के हाथ-पैर फूल गए। गंगा स्नान के लिए घाट से कूद रहे कांवड़ियों में बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के दो कांवड़िये राममहेश और हरनाम गहरे में चले गए। उन्हें देख तीसरा कांवड़िया आगे बढ़ा तो वह भी उनके साथ गोता खाने लगा। बाद में गोतखोरों ने तीन को बचा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें