दहगवां (बदायूं)। मंडप के नीचे पहुंचा दूल्हा पसंद न आने पर फेरों से पहले दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर घराती और बारातियों में खलबली मच गई। काफी देर पंचायत के बावजूद दुल्हन शादी करने को राजी नहीं हुई। इससे दूल्हे को बगैर दुल्हन के बारात बैरंग ले जाने पड़ी।
शनिवार रात संभल जिले से जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक में आई थी। कन्या पक्ष ने बारातियों का खूब स्वागत सत्कार किया। द्वारचार के बाद रात को दूल्हा मंडप में पहुंचा, जिससे शादी की रस्में शुरू हो गईं। इसके बाद दुल्हन को मंडप के नीचे ले जाया गया। दूल्हा देखकर दुल्हन को पसंद नहीं है। उसने अपने घरवालों से कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। इसलिए मैं इससे शादी नहीं करूंगी। दुल्हन बिना फेरे लिए मंडप से उठकर घर में चली गई। पूछने पर दुल्हन का कहना था कि उसकी शादी दूसरे लड़के से तय हुई थी। मगर दूल्हा बनकर आया लड़का दूसरा है। इसके बाद रात भर लड़का-लड़की पक्ष के बीच पंचायत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार सुबह बिना दुल्हन के बारात बैरंग लौट गई।