फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेना गंगा घाट पर पांच लोग डूबे, दो लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पर रविवार को कलश विसर्जन के दौरान पांच लोग स्नान करते वक्त गंगा में बह गए, जिनमें तीन लोगों को सकु्शल निकाल लिया गया। जबकि दो युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम तक पुलिस उनकी गोताखोरों से खोजबीन कराती रही। इस हादसे से दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एटा जिले में अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नकटी खुर्द में कई दिन से भागवत कथा चल रही थी। रविवार सुबह भागवत कथा का समापन हुआ। इसके लिए गांव के करीब डेढ़ सौ लोग चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर कलश विसर्जन करने अटेना गंगा घाट आए थे। ग्रामीणों के मुताबिक कलश विसर्जन के दौरान गांव के लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। उसी समय अचानक पांच युवक गंगा में डूब गए। उन्हें देखकर अन्य लोगों ने शोर मचा दिया, जिससे कुछ गोताखोर और गांव के लोग गंगा में कूद पड़े। उन्होंने बमुश्किल 22 वर्षीय अंकित पुत्र शेर सिंह, 25 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र मलखान और 40 वर्षीय संतराम पुत्र सूरजपाल को गंगा से निकाल लिया। परंतु 17 वर्षीय अमित पुत्र अनार सिंह और 16 वर्षीय आमोद पुत्र संतराम पाल का कुछ पता नहीं चल सका। इस हादसे की जानकारी होते ही सभी ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत यूपी 100 और थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसओ उसहैत धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत कुछ और गोताखोरों को बुलाकर दोनों युवकों की तलाश में लगाया। देर शाम तक दोनों युवकों की तलाश चलती रही। परंतु तब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। इधर, तब तक गांव से अन्य लोग भी गंगा घाट पर पहुंच गए। दोनों युवकों के परिवार वाले भी आ गए थे। सभी लोग दोनों युवकों के सकुशल निकलने की भगवान से आस लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें