फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस को प्रधानाध्याक समेत तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले

Tue, 10 Jul 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस और प्रभारी बीएसए राममूरत ने मंगलवार सुबह विकासखंड सालारपुर के ग्राम सिलहरी स्थित प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय शैलेंद्र कुमार बिना प्रार्थनापत्र के आकस्मिक अवकाश पर मिले। वहीं डीआईओएस को उच्च प्राथमिक स्कूल सिलहरी में शिक्षक राकेश कुमार शर्मा आकस्मिक अवकाश पर मिले।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के कड़े निर्देश दिये। साथ ही मिड डे मील मेन्यू के अनुसार बनाने तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किए जाने तथा पुस्तकों, बैग वितरण के भी निर्देश दिए। इधर, डीआईओएस ने सुबह 9.15 बजे राजकीय हाईस्कूल सिलहरी का निरीक्षण किया। जहां प्रधानाध्यापक अनीता पाठक, शिक्षिका ज्योति यादव और कनिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार अनुपस्थित मिले। कनिष्ठ सहायक का तीन से सात जुलाई तक आकस्मिक अवकाश दर्शाया गया है। डीआईओएस ने सभी से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही उनका जुलाई का वेतन रोकने के आदेश दिए। इधर, प्रधानाध्यापक अनीता पाठक ने बताया कि उन्होंने स्पष्टीकरण दे दिया है। उनका कहना है कि वह स्कूल के कार्य से गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें