फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में सोते बच्चे को छत से उठा लाई थी काजल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्से में सोते बच्चे को छत
विज्ञापन

से उठा लाई थी काजल
मां-बेटे की आत्मदाह का मामला: सीओ दातागंज करेंगे जांच, नहीं पकड़े गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। काजल ने जिस समय बच्चे को गोद में लेकर खुद को आग लगाई थी। उस दौरान बालक ऋषि अपने पिता के साथ छत पर सो रहा था। पति से बहस करने के दौरान काजल को इतना गुस्सा आया कि वह मासूम बेटे को सोते से उठा ले गई और खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह कर लिया।
बहरहाल पुलिस, परिवार वाले और आसपास के लोग यही बता रहे हैं कि विवाहिता ने स्वयं बेटे को गोद में लेकर आत्मदाह किया था। परिवार वालों को इसका अनुमान भी नहीं था कि काजल कोई ऐसा भी कदम उठा सकती। परिवार वाले तो उस दिन शाम को खाना-पीकर छत पर लेटने के लिए पहुंचे थे। सौरभ गुप्ता दुकान बंद करके कुछ लेट घर पहुंचा था। तब तक परिवार वाले भी लेटने की तैयारी कर चुके थे। मोहल्ले वालों के मुताबिक बालक ऋषि ऊपर छत पर ही सो रहा था। सौरभ भी खाना खा पीकर उसके पास लेट गया। तभी दोनों पति-पत्नी में मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि काजल गुस्से में आ गई और सोते हुए बच्चे को छत से उठा ले गई और बेटे के साथ अपनी जान दे दी। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। वहीं पुलिस भी हैरान है कि आखिर दंपति के बीच ऐसी कौन सी बात हुई। जिससे विवाहिता ने गर्भवती होने के बावजूद बेटे संग ऐसा कदम उठाया। इस घटना में सभी नामजद अभी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में छापामारी की थी, लेकिन कोई गिरफ्तार नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसएसपी अशोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ दातागंज को जांच सौंप दी है। उन्होंने आदेश दिए हैं कि मां-बेटे की मौत का मामला है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें