फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि चौपालों में सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16, 17-
विज्ञापन


‘रात्रि चौपालों में सरकार की
मंशा के अनुरूप काम नहीं’
भाजपा की समीक्षा बैठक में खुलकर सामने आई बात
चौपालों में नहीं पहुंचे पुलिस अफसर, डीएम से होगी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार और इनका लाभ सही व्यक्तियों को दिलाने के लिए गांवों में रात्रि चौपाल लगाई गई थी। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अफसरों और भाजपा पदाधिकारियों सभी को लगाया गया था। बावजूद इसके रात्रि चौपाल को लेकर सरकार की जो मंशा थी, वो सफल नहीं हो सकी। यह बात रविवार को भाजपा की ओर से शहर के एक शादी हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में खुलकर सामने आई। अब इसका ठीकरा पुलिस प्रशासन पर फोड़ा जा रहा है।
शहर के कृष्णा लॉन में रविवार को हुई भाजपा की समीक्षा बैठक दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू हुई। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि रात्रि चौपाल के लिए गांवों का चयन मंडल अध्यक्षों ने किया था। इसमें कई गांव छूट गए, जबकि छूटे गांवों के लोगों को योजनाओं की बेहद जरूरी था। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि हम लोग सरकार की नीतियों को सही तरीके से जनता तक पहुंचाने में सफल नहीं हो सके। पार्टी पदाधिकारियों को बताना चाहिए था कि हमारी सरकार सबको बराबर मान रही है। चुनाव में कहां कितने वोट मिले इससे मतलब नहीं है? रात्रि चौपाल में पुलिस प्रशासन के अधिकारी नहीं पहुंचे। इसको लेकर डीएम से मिलकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि 23, 24, 25 जून को मतदाता पुनरीक्षण का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी बूथ लेवल पर प्रमुख बनाए गए हैं। ये हर बूथ पर कम से कम 100 नए वोटर को जोड़ने का काम करेंगे। इस मौके पर विधायक राजीव कुमार सिंह, आरके शर्मा, धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, वगीश पाठक, डीपी भारती, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, मनोज कृष्ण गुप्ता, आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें