फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की नजर

विज्ञापन
ड्रोन का डेमो करते प‌ु‌‌‌लिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय चुनाव के लिहाज से संवेदनशील कोतवाली इलाके में पुलिस-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी यहां पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने रूट मार्च किया। पूरी कवायद के दौरान ड्रोन कौतूहल का केंद्र रहा जिसके सहारे पुलिस ने घनी बस्तियों में छतों की निगरानी करके ईंट पत्थरों का जमावड़ा देखने की कोशिश की।
विज्ञापन

एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ सिटी वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कोतवाली से मंगलवार सुबह पुलिस, पीएसी के जवान रूट मार्च को निकले। आईटीबीपी के जवान भी साथ में थे। रूट मार्च जामा मस्जिद, जालंधरी सराय आदि स्थानों से होकर इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुआ। अधिकारियों ने रास्ते में जनता से बातचीत कर निर्भीक होकर मतदान करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि किसी के बहकावे या प्रलोभन में न आएं। कोई परेशान करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही ड्रोन की मदद से छतों के ऊपर ईट पत्थर मौजूद होने की संभावना के चलते जांच की गई। हालांकि यहां कुछ खास नहीं मिला। ड्रोन उड़ा तो भारी भीड़ उसे देखने जमा हो गई। बच्चों में यह कौतूहल का विषय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें