फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1.30 लाख किसानों का होगा कर्ज माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं।
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में फसल ऋण मोचन के तहत समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि लगभग 1 लाख 30 हजार किसानों का बैंकवार डाटा प्राप्त हो गया है।
डीएम ने समस्त कमेटी सदस्यों एवं एसडीएम को निर्देशित किया कि प्राप्त किसानों की सूची को नियमानुसार तीन दिन के अंदर सत्यापन कराकर उपलब्ध कराएं। बैंक कोआर्डिनेटरों को निर्देशित किया कि सभी बैंकर्स कृषि ऋण माफी वाले किसानों से आधार प्राप्त कर लें, जिसे अपलोड कराया जा सके, यह अभियान एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लें, जिससे कोई भी किसान लाभ से छूटने न पाए। बैंक कर्मी की किसी भी स्थिति में इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनपद में समस्त तहसील को सूची का सत्यापन उप जिलाधिकारियों को रातदिन एक करके करना है। किसी भी कर्मी को इस कार्य के लिए क्षम्य न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अपील की कि समस्त ऋणी कृषक अपनी तहसील के संबंधित लेखपाल को सत्यापन संबंधी सूचना उपलब्ध करा दें। जनपद के समस्त लघु-सीमांत ऋणी कृषकों को लाभ दिया जाना है। जनपद के कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 05832-266433 एवं राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 1800-1800-544 पर संपर्क कर अपनी समस्या को बता सकते हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन, सीडीओ, डीआईओ, डीएचओ, एलडीएम, डीसीओ और सभी बैंकों के बैंक कोआर्डिनेटर और समस्त उप जिलाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें