बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त हुए जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान के पदों के अलावा दो बीडीसी यानी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 14 ग्राम पंचायत सदस्यों पदों के उप चुनाव का आगाज हो गया है। जिले में कुल 19 पदों के उपचुनाव के लिए बुधवार को डीएम अनिता श्रीवास्तव ने जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में अधिसूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक, इन पदों के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ब्लॉक मुख्यालयों पर 20 जून तक नामांकन होंगे। एक जुलाई को मतदान होगा और तीन जुलाई को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
पंचायतों के उपचुनाव के लिए डीएम ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ बाकी तैयारियां पूरी कराई हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारियों को डीएम ने निर्वाचन रिक्त पदों के उपचुनाव की सार्वजनिक जानकारी संबंधित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय के सूचना पट्टों पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए हैं। उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने, इनकी जांच और उम्मीदवारी वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही मतगणना का कार्य क्षेत्रपंचायत मुख्यालय पर किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत आने वाले कार्यालय इस दौरान छुट्टियों में भी खुले रहेंगे।
--
ये है चुनाव कार्यक्रम
-नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि- 20 जून
0 नामांकन पत्रों की जांच- 22 जून
0 नाम वापसी- 24 जून
0 चुनाव चिह्न आवंटन- 24 जून
0 मतदान- एक जुलाई
0 मतगणना- तीन जुलाई
--
कहां-कहां होंगे चुनाव.......
क्षेत्र पंचायत उपचुनाव..
ब्लाक ग्राम वार्ड नबंर
आसफपुर महोरी 32
सालारपुर बिलहत 79
--------------------------------------
ग्राम प्रधान उप चुनाव....
ब्लाक ग्राम
बिसौली रतनपुर
कादरचौक मुगर्रा जरासी
इस्लामनगर कुंदावली मुसिया नगला
---------------------------------
ग्राम पंचायत सदस्य.....
ब्लाक ग्राम वार्ड नंबर
सालारपुर पुठी सराय 14
सालारपुर दुगरैया ब्राहमपुर 12
बिसौली सरैरा 5
बिसौली अलौआ 4
समरेर गढ़ा 7
उझानी मौजमपुर नेहनगर 2
कादरचौक कटिन्ना बरचऊ 1
इस्लामनगर तर्कपरौली 6
सहसवान लहरा असदुल्लापुर 4
सहसवान जौनेरा 13
सहसवान भीकमपुर टप्पा जामिनी 3
सहसवान भीकमपुर टप्पा जामिनी 13
सहसवान जामिनी 9
उसावां भुंडी 14