बदायूं। माध्यमिक विभाग की 68वीं जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को होगा। प्रतियोगिता शहर के दो कॉलेजों में कराई जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में जिलास्तर पर खेल प्रतियोगिताओं को कराया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई जानी है। प्रतियोगिता के लिए शहर के विज्ञानानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज का चयन किया गया है। यहां बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बालिका वर्ग की प्रतियोगिता कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सात अक्तूबर को मंडलीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए भी इन कॉलेजों का चयन किया गया है। संवाद