फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मिट्टी के लिए 6857 सैंपल, बताएंगे खेती की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कृषि विभाग की मृदा नमूना इकाई ने 15 ब्लॉक से 6857 मिट्टी के सैंपल लिए हैं। इसके माध्यम से मिट्टी की सेहत जानी जाएगी और फिर उसी के अनुसार खाद का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले में चार चरणों में अभियान चलाकर मिट्टी की सेहत को जांचा जाना है। इसमें सभी ब्लॉक की 14 ग्राम पंचायतों से मिट्टी के सैंपल लिए जाने हैं। पहला चरण 21 अप्रैल और दूसरा चरण 25 अप्रैल को पूरा हो गया है। अब 29 अप्रैल से तीसरे चरण में सैंपल लिया जाएगा। अभी तक दो चरणों में मृदा इकाई ने 6,857 मिट्टी के सैंपल लिए हैं। इसके लिए ब्लॉक के कर्मचारियों ने एसएचसी मोबाइल एप के माध्यम से जमीन के मालिक किसान का नाम और पता भर रहे हैं। ऑनलाइन ही सारी प्रक्रिया होने के बाद ही सैंपल ले रहें हैं। मृदा परीक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मिट्टी की सेहत जानने के लिए शासन के निर्देश पर सैंपल लिया जा रहा है। यह अभियान पांच मई तक चलेगा। इसके बाद सभी की रिपोर्ट जारी होगी।
विज्ञापन


नेटवर्क में गड़बड़ी से आ रही दिक्कत
एसएचसी मोबाइल एप सोमवार को ठीक से काम नहीं कर रहा था। इस वजह से ऑनलाइन फीडिंग में परेशानी आ रही थी। हालांकि यह समस्या शाम बरकरार रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें