विभागीय सूत्रों की मानें तो विद्यालयों का डेटा ऑनलाइन न होने के कारण अब इन विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इससे जाहिर है कि इन विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने वाले बच्चों परीक्षा से वंचित रहना पड़ेगा। बताते चलें इस वर्ष जिले में पिछले वर्ष 100 परीक्षा केंद्रों के मुकाबले 106 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होनी है। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की कुछ संख्या लगभग 53 हजार से अधिक है।
डीआईओएस ने जारी किए नोटिस
बदायूं। डीआईओएस बीना यादव ने बताया कि बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर सभी परीक्षा केंद्रों को सूचित कर दिया गया थाञ, जिसमें से सिर्फ 42 परीक्षा केंद्रों की जानकारी ही वेबसाइट पर अपलोड की जा सकी। बचे हुए 64 विद्यालयों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, जिसके लिए इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन विद्यालयों के बच्चे इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे? इसके लिए बोर्ड में वार्ता की जा रही है। जवाब मिलने पर ही स्पष्ट रूप से बताया जाएगा।