बदायूं। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत कराई जा रही स्व-गणना में लोगों की भागीदारी बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार देर शाम तक जिलेभर से 6241 लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली। उनकी आईडी भी जनरेट भी हो गईं।
विज्ञापन
अब तक 11278 लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना के लिए प्रक्रिया शुरू की, लेकिन पोर्टल पर दबाव ज्यादा होने से बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। एडीएम एफआर महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्व-गणना करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए हैं। लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। संवाद