फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे तालाब में डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर के मजरा मोहीउद्दीनपुर में गुरुवार दोपहर तालाब में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके सगे भाई समेत दो बच्चों को बचा लिया गया। तीनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे मवेशी चरा रहे थे। अचानक उनकी भैंस तालाब में घुस गई, जिसे निकालने के चक्कर में तीनों बच्चे भी तालाब में घुसे गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी भोजपाल का बेटा सोनू (8) अपने बड़े भाई राधेश्याम (11) समेत मोहल्ले के अनिल (10) और अन्य बच्चों के साथ गुरुवार दोपहर गांव के बाहर भैंस चरा रहा था। उसी दौरान उनकी भैंस गांव किनारे स्थित तालाब में घुस गई। पहले तो बच्चे ऐसे ही भैंस को निकालते रहे लेकिन जब भैंस बाहर नहीं आई तो सोनू तालाब में घुस गया। भैंस को निकालने के प्रयास में अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर राधेश्याम और अनिल भी तालाब में घुस गए लेकिन वह भी डूबने लगे। इस पर तालाब किनारे खड़े अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहे शेर सिंह दौड़कर मौके पर पहुंच गए और तालाब में कूद गए। बमुश्किल उन्होंने तीनों बच्चों को बाहर निकाला। तब तक भोजपाल और गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए थे। उसके बाद तीनों बच्चों को गंभीर हालत में कुंवरगांव एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। इससे बालक के परिवार में कोहराम मच गया। सोनू भोजपाल के सात बेटों में सबसे छोटा था। वह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। भोजपाल के दो बेटियां हैं। राधेश्याम और अनिल की हालत चिंता से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे एसओ सुधाकर सिंह ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें