फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास मीटर की रेस में प्राची और नैतिक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद समारोह में दूसरे दिन बच्चों ने रेस समेत कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 50 मीटर की रेस में प्राची और नैतिक ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

विद्यालय में दूसरे दिन खेलकूद शुरू होने पर प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने बच्चों को प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। 50 मीटर की रेस में छात्र वर्ग में नैतिक, रिषभ और रूद्रेश, छात्रा वर्ग में प्राची, साक्षी और प्रगति ने प्रथम स्थान पाया। छात्राओं की फ्रॉग रेस में प्राची, अनामिका और गुंजन, छात्र वर्ग में शाकिब और वीर, थ्री लेग रेस में छात्रा वर्ग में वैष्णवी, सोनी और सौम्या मित्तल को प्रथम स्थान मिला। छात्र वर्ग में काव्य, प्रियांशु और अंश विजेता रहे।
इसके अलावा दो सौ मीटर की छात्रा वर्ग की रेस में भूमि प्रथम, कशिश द्वितीय, नेहा तृतीय, छात्र वर्ग में शिवम वर्मा प्रथम, आयुष सोलंकी द्वितीय और सचिन को तृतीय स्थान मिला। सौ मीटर की रेस में अक्षरा मथुरिया तो छात्र वर्ग में सत्येंद्र अव्वल रहे। प्रतियोगिता कराने में उप प्रधानाचार्य विमल सिंह, प्राची, काजल, सैजल, खुशी, समृद्धि और कल्पना आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें