फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। अपने पिता के साथ ननिहाल जा रही बालिका की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। ट्रैक्टर उसके पिता चला रहे थे। गड्ढे में पहिया जाने से बालिका गिर गई और पहिये के नीचे आ गई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम चंदऊ निवासी राजीव पटेल ने कुछ दिन पहले एक नया ट्रैक्टर खरीदा था। रविवार देर शाम राजीव ट्रैक्टर लेकर अपनी ससुराल बरातेगदार जा रहे थे। उनकी पांच वर्षीय बेटी राधिका पटेल ट्रैक्टर की सीट पर बैठी थी। बताते हैं कि वह अपने गांव से कच्चे रास्ते होते हुए बरातेगदार निकल रहे थे। रास्ते में ग्राम गुरुपुरी विनायक और बरातेगदार के बीच अचानक ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे बालिका सीट से उछलकर नीचे जा गिरी। इसके बाद ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। वह रास्ते से ही शव को लेकर घर लौट गए और बालिका के शव को दफन कर दिया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें