फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा नेताओं ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा नेताओं ने किया मंथन
विज्ञापन

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई, साथ ही कार्यकर्ताओं को आगे होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी महाराज सिंह ने कहा कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने आगामी 72 अभियान/कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को सौंप दिए हैं।
उन्होंने बताया कि सेक्टर संयोजक सम्मेलन 15 जनवरी से 10 फरवरी तक, युवा संसद कार्यक्रम विश्वविद्यालय केंद्र पर युवा मोर्चा द्वारा 15 जनवरी से 10 फरवरी तक, प्रबुद्ध सम्मेलन मंडल स्तर पर 15 जनवरी से 10 फरवरी तक, सैनिक सम्मान 15 जनवरी से तीन मार्च तक, मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम 12 फरवरी से दो मार्च तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए हमे 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना है और बदायूं लोकसभा पर भाजपा का परचम फहराना है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव हर हाल में जीतना है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, हरप्रसाद पटेल, अशोक भारती, रविन्द्र पाल सिंह, सुखदेव राठौर, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें