‘आत्मरक्षा के उपायों का प्रशिक्षण लें छात्राएं’
बदायूं। राधेलाल इंटर कॉलेज में नारी सशक्तीकरण के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुुभारंभ डीआईओएस राममूरत ने किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानार्जन के साथ-साथ छात्राओं में आत्मविश्वास का भाव होना अत्यंत जरूरी है। आज के समय में छात्राओं को घर से निकलने के बाद तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में आत्मरक्षा के उपायों का प्रशिक्षण लेना काफी जरूरी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह, अवधेेश, रोशन लाल, विपिन तोमर, वैष्णवी गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो