फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी खत्म करने को चलेगा अभियान, घर-घर जाकर लिया जाएगा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी खत्म करने को चलेगा अभियान, घर-घर जाकर लिया जाएगा सैंपल
विज्ञापन

बदायूं। सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से क्षय रोगी खोजी अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत सात से होगी, जो 17 जनवरी तक चलेगा। इस बार घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। जांच में टीबी पाए जाने पर उनका घर बैठे ही इलाज होगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पत्रकारों से बात करते हुए सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि सात जनवरी से दातागंज, म्याऊ, बिल्सी, उसावां, बिसौली, उझानी और दहगवां ब्लॉक क्षेत्र में क्षय रोगी खोजी अभियान शुरू होगा। इसमें 77101 घरों, 385505 लोगों का लक्ष्य रखा गया है। इस पर 162 टीमें काम करेंगी। 35 सुपरवाइजर पूरे कार्य पर निगरानी रखेंगे। इस अभियान के दौरान 10 सेक्टर एमओ कार्य पर रहेंगे और सात डीएमसी देखरेख करेंगे। डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि इससे पहले टीबी रोगियों को अस्पताल तक भागदौड़ करनी पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विभाग द्वारा लगाई गई टीमें लोगों को चिह्नित कर घर-घर जाकर उनके सैंपल लेंगी। फिर जांच रिपोर्ट के आधार पर उनका घर पर ही इलाज होगा। जो टीबी रोगी पाए जाएंगे, उन्हें पांच सौ रुपये प्रतिमाह भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें