फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोटॉश में गंधक मिलाते समय वयिस्फोट में युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोटॉश में गंधक मिलाते समय विस्फोट में युवक झुलसा
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। गंधक और पोटॉश का मिश्रण करते समय अचानक ही विस्फोट हो जाने से युवक झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर दौड़े परिजन उसे लेकर निजी क्लीनिक पर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर भी पहुंची लेकिन घायल नहीं मिला।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर में करीब दो बजे की है। गद्दीटोला मोहल्ला निवासी बिजनेश (24) पुत्र हरप्रसाद बाजार से गंधक और पोटॉश खरीदकर लाया। आंगन में उसने दोनों ही पदार्थों को अलग-अलग पिसाई की। बाद में दोनों का मिश्रण बनाते समय विस्फोट हो गया। बारूद ने उसके चेहरे को चपेट में ले लिया। चेहरे के उसके दोनों हाथ भी झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर उसके परिजन भी बाहर निकल आए। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से बिजनेश को निजी क्लीनिक पर पहुंचाया। बताते हैं कि आंखों पर बारूद का असर पहुंचने से डॉक्टर ने उसे बाहर हॉयर सेंटर पर ले जाने की कहकर रेफर कर दिया है। गंधक-पोटॉश का मिश्रण उसने किस उद्देश्य से बनाया, यह तो जांच के बाद ही पता लगेगा लेकिन परिजनों की मानें तो खेत में आवारा पशुओं और पक्षियों से फसल को नुकसान से बचाने के लिए वह इसका पटाखे के रूप में इस्तेमाल करता है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन घर पर घायल समेत उसके परिजन नहीं मिले। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि कोई सूचना देने नहीं आया था फिर भी तहकीकात कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें