फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने बाइक रौंदी, मामा और भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बिसौली निवासी दौलतराम ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके दो बेटे भोला (26) और राकेश अपने मामा पप्पू (32) पुत्र छुन्नू के साथ ग्राम भवानीपुर जा रहे थे। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बिसौली रौड पर तेजी से दौड़ते ट्रक ने भवानीपुर मोड़ पर उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंसने से काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिसे बाद में लोगों ने निकाला। इसमें गंभीर चोटें आने से पप्पू और भोला की मौके पर मौत हो गई। जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर इस्लामनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस में तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां राकेश की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें