फोटो-15,31,34,50
धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
हवन-पूजन कर की गई मशीनों की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। जिलेभर में विश्वकर्मा जंयती धूमधाम से मनाई गई। कर्मचारियों ने हवन पूजन कर मशीनों का पूजन किया। वहीं विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को इनके बारे में जानकारी दी।
लोक निर्माण विभाग की यांत्रिक वर्कशाप में पंडित विपिन कुमार शास्त्री ने यज्ञ करवाया। लोनिवि के सभी कर्मचारियों ने आहूतिया दीं। इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ अध्यक्ष रामनरेश मौर्य, राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष रवींद्र मोहन सक्सेना, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मानव कुमार शर्मा मौजूद रहे। पूजा के मुख्य संयोजक पवन कुमार रहे। जीजेएस आईटीआई में प्रबंधक मोती लाल, निदेशिका पूनम भारती ने मशीनों और औजारों का पूजन किया।
उघैती। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई नेमकुमार वाजपेई ने मशीनों का पूजन किया। माधवराम इंटर कॉलेज, बालाजी इंटर कॉलेज, हंसवाहिनी इंटर कॉलेज में जयंती मनाई गई। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, नेमपाल सिंह, पुत्तन अली, दिलावर सिंह, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे। इस्लामनगर। विश्वकर्मा जयंती पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता ने बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर अल्का सिंह, रश्मि वैश्य, हेमलता गुप्ता, मधु गुप्ता, अनुराधा सिंह, यश गुप्ता मौजूद रहे।
बिल्सी। विद्युत उपकेंद्र पर कंट्रोल रूम में हवन-यज्ञ कराया गया। अवर अभियंता धर्मात्मा कुमार गौड़, एसएसओ गिरीश कुमार समेत कर्मचारियों ने यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। इस मौके पर तेजपाल सिंह, अजय कुमार, कुंवरपाल शर्मा, अनिल कुमार, प्रेमपाल सिंह, ग्रीश बाबू, पप्पू शाक्य, मंगली प्रसाद आदि मौजूद रहे। इधर नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, आईटीआई, सिरतोल प्राथमिक स्कूल में भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। दबतोरी। आसफपुर क्षेत्र के सरकारी, अर्द्धसरकारी स्कूलों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। शिक्षक सचिन कठेरिया ने बच्चों इनके बारे में जानकारी दी। इसके अलावा ललुआनगला, बीधानगला, खेड़ादास, भोजपुर, लक्ष्मीपुर, सिरसांवा, सेंटाखेंडा, कनूआखेड़ा, मुसियानगला, मोतीपुरा, आदपुर, दौलतपुर में भी जयंती मनाई गई।