फोटो-19,20-
100 मीटर में कोलम, अर्चना और अदिति ने पाया प्रथम स्थान
ब्रजप्रदेश के 14 जिलों के 218 बच्चों ने किया प्रतिभाग
बाल, किशोर और तरुण तीन वर्गों की हुई प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से तीन दिवसीय प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई। जो जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। इसमें ब्रजप्रदेश के 14 जिलों के 44 स्थानों के 218 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमेे दौड़, कूद, गोलफेंक समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुई। इसमें 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग के बाल वर्ग में अलीगढ़ की कोमल चौहान, किशोर वर्ग में अलीगढ़ की अर्चना शर्मा, तरुण वर्ग में मथुरा की अदिति प्रसाद प्रथम रहीं।
खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम संरक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना, प्रधानाचार्य रामनिवास राजपूत ने प्रतिभागियों को सच्ची खेल भावना के साथ खेलने को प्रेरित किया। विजेताओं को पुरस्कार होडल सिंह ने दिए।
ये रहे अव्वल
प्रतियोगिताएं (छात्रा) बाल वर्ग किशोर वर्ग तरुण वर्ग
100 मीटर दौड़ कोमल चौहान (अलीगढ़) अर्चना शर्मा (अलीगढ़) अदिति प्रसाद (मथुरा)
400 मीटर दौड़ नीतू राजपूत (बरेली) जय कुमारी (अलीगढ़) कविता सिंह (मथुरा)
लंबी कूद स्नेहा त्यागी (मथुरा) अंजलि सिंह (बरेली) काजल (बरेली)
गोला फेंक आरती(अलीगढ़) कनक कुंतल (मथुरा) ज्योति तोमर (मथुरा)
ऊंची कूद वंदना शर्मा (मथुरा) दीप्ति(बदायूं) खुशबू (अलीगढ़)
प्रतियोगिताएं (छात्र ) बाल वर्ग किशोर वर्ग तरुण वर्ग
100 मीटर दौड़ प्रमोद कुमार (मथुरा) मानवेंद्र गुर्जर (मथुरा) गौरव वैशाला (मथुरा)
400 मीटर दौड़ कैप्टन सिंह (मथुरा) वीनू शर्मा (अलीगढ़) आकाश पांडेय (पीलीभीत)
लंबी कूद रोहित सिंह चौहान (कासगंज) आयुष (कासगंज) अजय सिंह (कासगंज)
गोला फेंक रोहित सिंह(कासगंज) अनुप गिहार(पीलीभीत) हर्ष शर्मा (मथुरा)