बदायूं। नगरीय निकाय चुनाव में बदायूं नगर पालिका के लिए सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग किया गया। जबकि नगर पंचायात उसावां में सबसे कम नोटा को पसंद किया गया।
जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में सभी जगहों पर नोटा का प्रयोग किया गया। इसमें बदायूं नगर पालिका में सबसे ज्यादा 188 मतपत्र नोटा के लिए पड़े। वहीं नगर पालिका सहसवान में 97, नगर पालिका बिसौली में 61, नगर पालिका बिल्सी में 32, नगर पालिका उझानी में 28, नगर पालिका दातागंज में 24 वोट नोटा को मिले।
वहीं नगर पंचायत उसहैत में 56, नगर पंचायत ककराला में 30, नगर पंचायत वजीरगंज में 33, नगर पंचायत अलापुर में 22, नगर पंचायत मुड़िया में 21, नगर पंचायत सखानूं और गुलड़िया में 18-18, नगर पंचायत फैजगंज में 18, नगर पंचायत कछला में 16, नगर पंचायत सैदपुर में 15, नगर पंचायत कुवरगांव में 13, नगर पंचायत रुदायन में नौ, नगर पंचायत इस्लामनगर और उसावां में आठ-आठ मतदाताओं ने नोटा को वोट दिए।