बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सोमवार को एक निजी बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिए हैं।
एसओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि थाना उघैती क्षेत्र के गांव मोहन नगला निवासी अवधेश कुमार सिंह (32) पुत्र वीरेंद्र कुमार, उसकी मां धनदेवी(52) पत्नी वीरेंद्र कुमार, दुर्वेश कुमारी पत्नी अवधेश कुमार और अभिषेक पुत्र अवधेश कुमार एक बाइक पर सवार को होकर बदायूं की ओर जा रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे हाइवे पर स्थित गांव सिद्धपुर चित्रसैन के ईट भट्टे के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को रौंद दिया। इसमें अवधेश और उसकी मां धनदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभिषेक और दुर्वेश कुमारी के मामूली चोट आई है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोरचरी भेजा। साथ ही मामूली रुप से घायल हुए लोगों को अस्पताल भेज दिया।