फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उसावां। कस्बे के जसमाह तिराहे स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव की परिवार सहित प्राण प्रतिष्ठा से पहले शोभायात्रा निकली गई।
शिव मंदिर पर शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले वेद मंत्रों के साथ मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ बैंडबाजों के साथ हुआ। शोभायात्रा प्रमुख गलियों से होती हुई दुर्गा माता मंदिर, हनुमान मंदिर के बाद पटना देवकली के प्राचीन मंदिर पहुंची। जहां पर मंदिर के महंत अखिलेश गिरि ने शिव परिवार की अगवानी कर पूजा की। इसके बाद शोभायात्रा को उसावां के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

27 सितंबर को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 28 को यज्ञ होगा और तीन दिन तक संत महात्मा प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम में भमरपाल सिंह, नेकसू सिंह, कृष्णपाल सिंह, दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयनंदन यादव, जसपाल सिंह, विजयबहादुर, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें