फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 फीसदी लोगों ने किया मतदान 

Thu, 16 Feb 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
voting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- शुरुआत धीमी, लेकिन बाद मे बढ़ता गया प्रतिशत
विज्ञापन

-सबसे ज्यादा 65.5 प्रतिशत मतदान शहर सीट पर
-दोपहर नौ से 11 बजे तक मतदान में आया उछाल

सोमवार को जिले में 61 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुरुआत में तो लोग कम  निकले, लेकिन दो-तीन घंटे बाद बूथों पर वोटरों की संख्या बढ़ने लगी। सुबह नौ से 11 बजे तक मतदान के प्रतिशत में सबसे ज्यादा उछाल आया। जिले में सबसे ज्यादा 65.5 फीसदी मतदान बदायूं सीट पर और सबसे कब 58.5 फीसदी दातागंज सीट पर हुआ।
सुबह सात बजे से मतदान हुआ। सात से नौ बजे तक जिले की छह सीटों पर सिर्फ 10 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद नौ से 11 बजे के बीच मतदान का प्रतिशत 10 से बढ़कर 24 फीसदी हो गया। 11 से एक बजे तक 37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक से तीन बजे के बीच मतदान का प्रतिशत बढ़कर 49 प्रतिशत हो गया। इसके बाद तीन से पांच बजे के बीच यह प्रतिशत 61 फीसदी तक पहुंच गया। गौर करने वाले बात यह है कि मतदान प्रतिशत में सबसे ज्यादा उछाल नौ से 11 बजे के बीच हुआ। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले जिले में मतदान प्रतिशत में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


विस क्षेत्र    मतदाता    9 बजे, प्रतिशत    11 बजे, प्रतिशत    1 बजे,  प्रतिशत    3 बजे, प्रतिशत    5 बजे, प्रतिशत    डाले गए वोट    कॉलम 2 के सापेक्ष मतदान का प्रतिशत(1)    (2)    (3)    (4)    (5)    (6)    (7)    (8)    (9)112 बिसौली    386888    10.5    23.0    36.5    49.5    58.5    226329    58.5113 सहसवान    398325    11.0    24.5    38.0    52.0    60.5    240987    60.5114 बिल्सी    333340    9.5    22.0    37.0    47.0    59.8    199337    59.8115 बदायूं    353077    8.0    26.0    40.0    49.5    65.5    231265    65.5116 शेखूपुर    377288    10.5    22.0    35.5    47.0    61.5    232032    61.5117 दातागंज    388856    10.0    24.0    36.0    47.5    58.5    227481    58.5योग    2237774    10.0    24.0    37.0    49.0    61.0    1357431    60.66
विज्ञापन


अफसर लेते रहे बूथों का जायजा
बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु और डीआईजी आशुतोष कुमार के अलावा सभी चुनाव प्रेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेंद्र यादव ने जिले भर में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का जायजा लिया। अफसरों ने जागरूक मतदाताओं और मतदाता मित्रों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीईओ एवं एसएसपी ने शहरी क्षेत्र के अलावा नवादा, वजीरगंज, बिसौली, फैजगंज  बेहटा, नूरपुर पिनौनी, इस्लामनगर, नाधा, सहसवान, उझानी सहित तमाम स्थानों पर चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण किया और दूसरे क्षेत्रों की पल-पल की जानकारी लेते रहे। जनपद में बनाए गए 133 संवेदनशील बूथों तथा चिह्नित 29 वलनरेबुल ग्रामों में 32  मतदान केन्द्रों एवं 43 मतदेय स्थलों के अलावा चप्पे-चप्पे पर केन्द्रीय  बल, सिविल पुलिस और पर्याप्त संख्या में होमगार्ड लगाए गए थे। 205 सेक्टर एवं 12 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, एडीएम  प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एसपी आरए संजय  राय, सीओ सिटी अभिषेक कुमार, सीओ उझानी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी  निरन्तर भ्रमणशील रहकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें