फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ओवरलोडिंग से दस मोहल्लों में 60 हजार लोग झेल रहे संकट

Fri, 24 May 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
प​थिक चौक पर लगा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बिजली व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। ओवरलोडिंग से दस मोहल्लों में आए दिन फाॅल्ट हो रहे हैं। ट्रिपिंग भी परेशान करती है। इस वजह से करीब 60 हजार लोग संकट उठा रहे हैं।
विज्ञापन

कई मोहल्लों में बुधवार रात आठ से एक बजे तक बिजली ठप रही। लोगों ने छत पर या गलियों में टहलकर बिजली का इंतजार किया। बृहस्पतिवार शाम तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। शहर में दातागंज तिराहे के नजदीक आंबेडकर छात्रावास के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर लोड ही नहीं झेल पा रहा है। यहां 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है जबकि 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की जरूरत है।
इस ट्रांसफॉर्मर से दातागंज तिराहा, जवाहरपुरी और प्रीत विहार कॉलोनी समेत आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति होती है। पिछले कई दिन से इन इलाकों में बिजली की समस्या बनी हुई है। बुधवार को दिनभर बिजली गुल रही। शाम के समय कुछ देर के लिए बिजली आई मगर रात आठ बजे फिर चली गई। रात करीब एक बजे बिजली आई तो लोगों को कुछ शांति मिली।
विज्ञापन

मोहल्ला जोगीपुरा, जवाहरपुरी, कल्याननगर, लोची नगला, सोथा, नई सराय, प्रोफेसर कॉलोनी, विजय नगर और मीरा जी की चौकी इलाके में ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। पिछले काफी समय से विद्युत निगम ओवरलोडिंग खत्म कराने का दावा कर रहा है मगर कामयाबी नहीं मिल रही। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार कहा कि क्षमता वृद्धि के लिए दातागंज तिराहे पर ट्रांसफार्मर रखा जाना है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनसे वार्ता की जा रही है। कई और काम भी किए जा रहे हैं। इनके पूरे होत ही फॉल्ट घटेंगे और आपूर्ति में सुधार देखने को मिलेगा।


लोगों की बात

मोहल्ले में ट्रिपिंग की वजह से हर घंटे करीब 10-15 मिनट बिजली गुल रहती है। इससे काफी दिक्कत है। विद्युत निगम को इसमें सुधार करना चाहिए। - सुप्रिया मिश्रा, प्रोफेसर कॉलोनी


- पिछले 15 दिनों से बिजली व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। आपूर्ति का कोई शेड्यूल तय नहीं है। बिजली कब चली जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। - संतोष शर्मा, सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें