फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अभिगांव गोशाला के 60 गोवंश बीरमपुर भदेली भेजे

विज्ञापन
म्याऊं ब्लाक का गोशाला में सुविधाओं के लिए हो रहा कार्य। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। ब्लॉक क्षेत्र के अभिगांव स्थित गोशाला में 27 सितंबर को 20 गोवंशों की मौत के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। सोमवार को पड़ताल में पहले की अपेक्षा कई सुधार नजर आए। सबसे बड़ा सुधार यह है कि अतिरिक्त 60 गोवंशों को यहां से दूसरी गोशाला बीरमपुर भदेली भेजा गया है।
विज्ञापन

गोवंशों को बारिश से बचाने के लिए अतिरिक्त टिन शेड डाले गए हैं, जिससे 50 और गोवंशों को आश्रय मिलेगा। जलभराव और कीचड़ से निपटने के लिए मिट्टी का भराव कराया जा रहा है। अब तक 105 ट्रॉली मिट्टी डाली जा चुकी है, 100 ट्रॉली और डालने की तैयारी है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, रोशनी के लिए हैलोजन लाइट और इन्वर्टर की व्यवस्था की गई है। हरे चारे, भूसे और चोकर की पर्याप्त व्यवस्था है।
अधिकारियों का कहना है कि अब क्षमता के अनुसार ही गोवंश रखे जाएंगे। संख्या कम करने के लिए 60 गोवंश वृहद गोशाला बीरमपुर भदेली भेजे जा चुके हैं। घटना के समय 428 गोवंश थे, जबकि व्यवस्था 50-60 की थी। घटना के बाद संचालक सहित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया था। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी निरीक्षण कर निर्देश दिए थे। बीडीओ राकेश कुमार निराला ने बताया अब अधिकतम 100 गोवंश ही रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें