फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास : नए प्रस्ताव में 55 करोड़ की रकम बढ़ी

Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं का रिंग रोड यानि बाईपास के लिए हाल ही में भेजा गया प्रस्ताव आखिरी माना जा रहा है। इस संबंध में दो सालों से प्रक्रिया चल रही है। इस बीच 55 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में काफी वृद्धि भी हो गई इै। इसकी वजह है भूमि के सर्किल रेट का बढ़ना और मैटेरियल का महंगा होना। माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव मंजूर होने में है और इस वित्तीय वर्ष में नहीं तो अगले वित्तीय वर्ष में धन मिल जाएगा।
विज्ञापन

दो वर्ष से चल रहे शहर के बाईपास के मुद्दे को अब हवा मिलनी शुरू हो गई है। पिछले दिनों तक जनप्रतिनिधियों के रुचि न लेने से प्रस्ताव जाते तो रहे, लेकिन तुरंत पास नहीं हुए। वहीं, लटके रहे। बार-बार सुधार का प्रस्ताव मांगा जाता रहा। इस तरह तीन-चार बार प्रस्ताव मांगे गए, लेकिन बाईपास को रुपये नहीं मिले। हाल ही में 154 करोड़ का प्रस्ताव गया है। इसमें किसानों की भूमि अधिग्रहण का धन भी शामिल किया गया है। यानि 77 करोड़ बाईपास के मैटेरियल के तो 77 करोड़ की राशि भूमि अधिग्रहण के लिए रखी गई है।
शुरू में जब बाईपास का प्रस्ताव रखा गया था तो संपूर्ण प्रस्तावित राशि 99 करोड़ थी। उस समय ही जनप्रतिनिधि अगर इसमें रुचि लेते तो बाईपास की लागत कम हो सकती थी। पिछले दो सालों में भूमि के सर्किल रेट बढ़ गए और मैटेरियल भी मंहगा हो गया। इसलिए, प्रस्तावित 55 करोड़ की लागत को बढ़ाना पड़ा। अधिक विलंब हुआ तो लागत और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

0000000000000
जाम के झाम से बचेगा शहर
बाईपास बना तो शहर में आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। मौजूदा बाईपास शहर में आने के कारण नवादा, जेल तिराहा, दातागंज चुंगी, नवादा आदि कई स्थानों पर दिन में कई-कई बार जाम लगता है। शहरवासी ही नहीं बाहर से आने वाले लोगों की गाड़ियां भी इस जाम में फंस जाती हैं।
000000000000000  

प्रस्तावित बाईपास (रिंग रोड)
आकार- अर्द्ध चंद्राकार
लंबाई- पश्चिम में 8.250 किमी
लंबाई- पूरब में 5.25 किमी
फोरलेन होगा बाईपास- चौड़ाई 45 मीटर
0 बरेली रोड पर बीआरबी स्कूल के पास से दोनों ओर जाएगा बाईपास
0 बीआरबी स्कूल से पश्चिम में आंवला रोड, मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे, बदायूं-बिजनौर हाईवे और बरेली मथुरा हाईवे को मिलाएगा।
0 बीआरबी स्कूल के पास बदायूं-बरेली फोरलेन, दातागंज और मुरादाबाद फर्रुखाबाद रोड को छुएगा।

00000000000000
शहर के बाईपास की सभी प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुुंच गई हैं। केवल धन स्वीकृति भी होने वाली है। धन स्वीकृति इस वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में या अगले वित्तीय वर्ष के शुरू में मिल सकती है।
विज्ञापन

- एसके आर्य, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें