किसान सहकारी चीनी मिल मजदूर सभा के बैनर तले शेखूपुर चीनी मिल के सीजनल कर्मचारियों के रिटेनिंग और सेवा निवृत्त कर्मचारियों के फंड, ग्रेच्युटी आदि मांगों को लेकर मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन 51वें दिन भी जारी रहा।
मजदूर सभा के उपाध्यक्ष बेचे अली ने कहा कि मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों की समस्या के समाधान और उनके भुगतान के प्रति कोई रुचि नहीं ली है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि भले ही कितने ही दिन गुजर जाएं आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी अपने हक की लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
इस बार धरने पर बैठने वालों में महीपाल सिंह यादव, अलीजान, दिनेश चंद्र शर्मा, प्यारे लाल, वीरेंद्र पाल सिंह, राम सिंह, मोहन लाल, बृजबिहारी लाल, अकबर अली, छोटेलाल, वेदराम, रघुवीर सिंह, नौवत सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।