फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में नगर पालिका फेल, अब प्रशासन रखेगा व्यवस्था पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को उठाना पड़ रहा है। यही वजह है कि शहर में गालियों से लेकर मुख्य चौराहों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। पालिका प्रशासन अपनी मनमर्जी के हिसाब से काम कर रहा है। इसी कारण सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट विकास के कामों के अलावा अब शहर में सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखेंगे। डीएम ने उन्हें इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सफाई व निर्माण कार्यों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने शहर में गंदगी पड़ी होने पर नगर पालिका ईओ संजय तिवारी की कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि शहर में कहीं पर भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सीडीओ निशा अनंत और सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी को निर्देश दिए कि शहर के सभी वार्डों में दिन में दो बार सफाई का निरीक्षण करें। शहर में कहीं भी जलभराव व गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। इससे विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियां फैलती है। शहर में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व फॉगिंग समय से कराई जाए। डीएम ने कहा कि शेष बचे निर्माण कार्य का एस्टीमेट, डिजाइन बनाकर तैयार करें।
शहर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने जेई के साथ जाएं, साथ ही टाइलों के स्ट्रेंथ चेक करने की मशीन भी साथ में लेकर जाएं। नगर पालिका के निर्माण कार्य में लगे टाइलों को मानक अनुसार चेक करें। शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाए। उन्होंने नगर पालिका परिषद के जेई को कड़े निर्देश दिए कि विकास कार्य में कहीं भी रिश्वतखोरी नहीं होनी चाहिए। सड़क निर्माण में मैटेरियल गुणवत्ता पूर्वक लगाया जाए। अगर किसी भी प्रकार शिकायत आती है, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें