फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे की चिंगारी बनी शोला, टोड़ी नगला में एक दर्जन घर जले, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ी नगला में शुक्रवार दोपहर बाद एक-एक करके एक दर्जन से अधिक घरों में आग लग गई, जिससे उन घरों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। बाद में जैसे-तैसे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक भी झुलस गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को गांव के पश्चिम दिशा में एक घूरे में आग सुलग रही थी। हवा भी चल रही थी। धीरे-धीरे घूरे में आग लग गई और उसकी चिंगारी शोला बन गई। घूरे से उठी चिंगारी से नरेश पाल के छप्पर में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय गांव के अधिकतर लोग अपने खेतों पर थे। कुछ लोगों ने तुरंत एसओ उसावां राजीव कुमार और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक गांव में कोहराम मच गया। दर्जनों लोग आग बुझाने में जुट गए। वे आग बुझाते, उससे पहले आग की लपटों ने ऋषिपाल, राजबहादुर, अमरपाल, ब्रजपाल, संजीव, महिपाल, रामदीन, राकेश, मुकेश, भनकू, लालाराम, मुन्नालाल, रतीराम, सुनील, विश्राम, अशोक, श्यामवती, बुधपाल, अमरपाल, ब्रजपाल, कुंवरपाल आदि लोगों के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण कुछ सामान निकालने में कामयाब रहे, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में सुनील (20) पुत्र राकेश झुलस गया। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। उसके बाद बमुश्किल से आग पर काबू पाया गया। इसकी सूचना पर राजस्व निरीक्षक सुखवीर सिंह, लेखपाल मैकूलाल, लेखपाल कुलदीप वर्मा मौके पर पहुंच गए, उन्होंने आग से हुए नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने बताया कि आगजनी में लोगों के घरों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें