फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमओआई ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को लोगों ने बुधवार को भी श्रद्धांजलि दी। कहीं पर कैंडल मार्च निकाला, तो कहीं पर शोकसभाओं का आयोजन किया। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी ही होगी।
विज्ञापन

एमओआई (मॉम्स ऑफ इंडिया) की इरम सईद व प्रदेश प्रतिनिधि अनम जोहेब ने कहा कि ये घटना बेहद ही शर्मनाक है। संस्था सदस्यों ने जवानों की आत्मा की शांति के लिए शाम पांच बजे घंटाघर से छड़ सड़का होते हुए कैंडल मार्च निकाला, जो गांधी ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर काशिफ शहंशाह, आफरीन काशिफ, रुबीना तारिक, रोशन युसुफ, फाइनाज मुजाहिद, शालिनी गुप्ता, फराह विकार, जेबा, निहाल, हिना आदि मौजूद रहे। शहीद अहमद मेमोरियल, ऐजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की जिला कार्यालय पर हुई बैठक में विकार अहमद ने कहा कि पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी होगी। उप्र राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के महामंत्री सुजान सिंह राठौर ने कहा कि भारतीय सैनिकों की आतंकवादियों ने बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी। ये अमानवीय घटना है। इससे आहत सभी पेंशनर्स ने बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी। मदर एथीना स्कूल में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। निदेशिका चयनिका सारस्वत, प्रधानाचार्य पवित्रा यादव समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
बिल्सी। एसकेएलएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए गांव में जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अशोक मिश्रा, दुर्गेश कुमार, ओमबाबू सक्सेना, मोहित गुप्ता, गौरव, पुलेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। बांस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। वेद व्यास शर्मा, गोविंद शर्मा, रामपाल, शिव गौड़, बब्लू श्रीवास्तव, शिव गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें