फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ता को बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। शनिवार दोपहर भाजपा की संदेश बाइक रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ता को एक प्राइवेट बस ने रौंद दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

करीब 45 वर्षीय नत्थूलाल बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैरमई बुजुर्ग निवासी थे। वह भाजपा कार्यकर्ता थे। शनिवार दोपहर नत्थूलाल अपने पड़ोसी राम सिंह के साथ जिला मुख्यालय पर निकल रही संदेश बाइक रैली में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सतेती चौराहे पर पहुंचे थी कि उसी समय पीछे से आई एक प्राइवेट बस ने उनको जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चौराहे पर मौजूद लोग हादसे को देखकर दौड़ पड़े। उन्होंने टक्कर मारने वाली बस को आगे से घेर लिया और तुरंत चालक को पकड़ लिया। उसी समय किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने नत्थूलाल को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के मामा सुनील कुमार ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इधर, कार्यकर्ता की मौत की खबर सुनकर बिल्सी विधायक आरके शर्मा, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी थे। जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार वालों को सांत्वना दी और उन्हें मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें