फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड़जा में पीली ईंटें लगाने पर जेई ने रुकवाया काम

Mon, 12 Nov 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
न भ्रष्टाचार, न गुंडाराज। इस नारे को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी। मगर भ्रष्टाचार पर नकेल कसने वाले मुंह फेरे बैठे हैं। ब्लाक उसावां क्षेत्र के गांव गंगीनगला में पड़े रहे खंडजा में मानक के विपरीत पीली ईंटों को लगाया जा रहा था। शिकायत पर पहुंचे अवर अभियंता ने खड़ंजे के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। साथ ही ठेकेदार पर भी नाराजगी जताई। जेई ने इस मामले में जांच कराने की भी बात कही है। यह नौबत शिकायत के बाद आई। इससे पहले जिम्मेदार मुंह मोड़े हुए थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रिजोला क्षेत्र के मजरा गंगीनगला एक ठेकेदार की ओर से खंड़जा लगवाया जा रहा है। गांव के लोगों ने देखा कि खंड़जे में पीली ईटों को लगाया जा रहा है। साथ ही आधे से ज्यादा ईंटों के टुकड़े भी इसमें लगाए गए हैं। गांव के लोगों ने इसकी सूचना रिजोला क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य अनीता भारती के पति गयाराम भारती को दी। गयाराम भारती मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शिकायत को सही पाया। इसके बाद जिला पंचायत के इंजीनियर केपी वर्मा को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए। इंजीनियर ने जेई छोटेलाल यादव को मौके पर भेजा। जेई ने मौके पर खड़ंजे की गुणवत्ता को परखा तो वह मानक के विपरीत पाया। उन्होंने काम को रुकवा दिया। साथ ही ठेकेदार पर भी नाराजगी जताई। गांव के लोगों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। जेई ने कहा कि जांच होगी। जिला पंचायत सदस्य अनीता भारती के पति गयाराम भारती लोगों से मानक के अनुरूप सड़क बनवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें