फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनट्रेंड कारीगर और सुलगती बीड़ी बनी विस्फोट की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--1, 2, 3
विज्ञापन


अनट्रेंड कारीगर और सुलगती बीड़ी बनी विस्फोट की वजह!
एटीएस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच की
डीएम और एसएसपी से मिलकर घटना के बारे में चर्चा की
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में शनिवार तड़के एटीएस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का चारों ओर से घेरा बना लिया। क्षतिग्रस्त दुकानों और उसके आसपास एरिया को फीता लगाकर सील कर दिया गया। उस स्थान पर आम नागरिकों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई।
एटीएस को मौके पर कुछ पटाखे छोड़ने वाले पाइप मिले। इससे अनुमान है कि आतिशबाज संजू शादियों में आतिशबाजी करने का काम भी करता था। प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह अनट्रेंड मजदूर और बीड़ी पीना बताई जा रही है। इसको भी अभी पुष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

एटीएस इंस्पेक्टर मंजीत सिंह अपनी टीम के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले क्षतिग्रस्त दुकानों और उसके आसपास एरिया की घेराबंदी करवा दी, जिससे अन्य कोई व्यक्ति अंदर न पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने घटना से जुड़े तथ्यों का गहनता से अध्ययन किया। इस दौरान मौके पर बारात में पटाखे छोड़ने वाले लोहे के पाइप मिले। इससे माना जा रहा है कि संजू बारातों में पटाखे छोड़ने का काम भी करता था। बाकी दिन में पटाखे बनाकर ग्राहकों को बेच देता था। प्रथम दृष्टतया एटीएस घटना की वजह मान रही है कि कोई व्यक्ति दुकान के अंदर बीड़ी पी रहा होगा, जिसकी चिंगारी से विस्फोट हुआ। साथ ही दुकान में काम करने वाले लोगों को भी वह अनट्रेंड मान रही है। हालांकि टीम ने अभी इसकी पुुुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


----
अभी इस मामले में कुछ कहना उचित नहीं होगा कि आखिर विस्फोट की वजह क्या रही? इसकी हम अभी जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
-डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें