फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरभि के नाम मेडिकल, इंजीनियरिंग कालेज खुलवाने की मांग उठी

Fri, 06 Jul 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की पहली महिला एयरक्राफ्ट इंजीनियर सुरभि के नाम पर जिले में मेडिकल कॉलेज या राजकीय इंजीनियरिंग कालेज बनवाने की मांग को लेकर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पत्र सौंपा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यप्रकाश गुप्ता की इकलौती बेटी एक अमेरिकन कंपनी में एयरक्राफ्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। पिछले दिनों मुंबई में चार्टेड विभान के क्रैश हो जाने पर सुरभि गुप्ता समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वह चाहते हैं कि जिले का नाम रोशन करने वाली बदायूं की बेटी सुरभि गुप्ता के नाम से मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज अथवा कोई रोड बने। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें पत्र दिया है। मुख्यमंत्री को बताया कि सुरभि बदायूं की कल्पना चावला थी। उसकी अकस्मात मौत से लोगों को बहुत दुख हुआ है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सकारात्मक रुख अपनाया है। जल्द ही इस बारे में मुख्यमंत्री के यहां से हरीझंडी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें