फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पकड़ा गया बाहरी फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 15
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पकड़ा गया बाहरी फार्मासिस्ट
सीएमओ ने पकड़कर डीएम के सामने किया पेश
माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला अस्पताल के कई डॉक्टरों ने मरीजों से वसूली के लिए बाहरी लोगों को काम पर लगा रखा है। डीएम के निर्देश पर गुरुवार दोपहर सीएमओ ने इमरजेंसी में छापा मारकर एक बाहरी व्यक्ति को फार्मासिस्ट का काम करते दबोच लिया। सीएमओ ने आरोपी युवक को डीएम के सामने पेश किया। उसके माफी मांगने पर डीएम ने जिला अस्पताल में दोबारा काम न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
डीएम दिनेश कुमार सिंह को जिला अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। बताया गया कि वसूली बाहरी लोग करते हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने फर्जी तरीके से बतौर कर्मचारी लगा रखा है। डीएम ने जिला अस्पताल में फर्जी तरीके से काम कर रहे लोगों को पकड़ने की जिम्मेदारी सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को दी। सीएमओ ने बुुधवार की रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में छापा मारा था, लेकिन उस वक्त कोई मिला नहीं।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर सीएमओ दोबारा इमरजेंसी वार्ड में छापा मारने जा धमके। उन्हें एक बाहरी युवक फार्मासिस्ट का काम करते मिल गया। सीएमओ आरोपी युवक को पकड़कर डीएम के पास ले गए। डीएम के पूछताछ करने पर युवक अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगने लगा। इस पर डीएम ने दोबारा जिला अस्पताल में इस तरह काम न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पकड़ा गया युवक फार्मासिस्ट का डिप्लोमा धारक है, लेकिन वह जिला अस्पताल का कर्मचारी नहीं है। कुछ डॉक्टर इस तरह के लोगों को फर्जी तरीके से काम पर लगाकर वसूली कराते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें