फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में पहुंचने से रोकें नालियों के पानी का प्रवाह

Wed, 21 Mar 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गुठान तालाब में नालियों के पानी के प्रवाह से परेशान महिलाएं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के साथ बुुुधवार को पालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ संजय कुमार तिवारी से मिलीं। महिलाओं ने तालाब में पानी की वृद्धि से दिक्कत बयां की। कहा- पिछले दिनों तीन घरों की दीवारें ढह गईं। शिकायत के बाद भी तालाब की ओर नालियों के पानी का प्रवाह नहीं रोका गया।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेनू सिंह मोहल्ले की महिलाओं के साथ दोपहर में पालिका कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं की दिक्कत को जायज बताते हुए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। कहा- बाजारकलां, नझियाई और साहूकारा मोहल्ले की ज्यादातर नालियों के प्रवाह को गुठाइन तालाब की ओर कर दिया गया है। तालाब में पहले से ही पानी भरा पड़ा, उस पर नालियों का पानी पहुंच जाने से तालाब उफन पड़ता है। महिलाओं में शकुंतला, प्रेमवती और मीरा देवी का कहना है कि पिछले दिनों उनके घर के बाहरी छोर की दीवारें भी ढह गई हैं। उन्होंने ईओ का ज्ञापन भी दिया। महिलाओं को ईओ संजय कुमार तिवारी ने जल्द ही कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया। कहा- नालियों का पानी मुख्य नाले तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद आसपास के लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

चपेट में आ चुकी है गेहूं की फसल
उझानी। मोहल्ला नझियाई और बाजारकलां के बीच गुठाइन तालाब का रकबा काफी था। तालाब के दो छोर को पाट दिया गया। आसपास मकानों का निर्माण भी हो चुकी है। जबकि नालियों का पानी सालों से तालाब में पहुंचता है। यह बात पालिका अफसर और मोहल्ले के लोग भी जानते हैं लेकिन रकबा कम हो जाने से तालाब का पानी खेतों में भी पहुंच जाता है। पिछले दिनों आसपास के गेहूं उत्पादकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें