नवरात्र आज से, सभी तैयारियां पूर्ण
पूजा के सामान और फल-फूल की दुुकानों पर रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। जिले भर के देवी मंदिरों में शनिवार को देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। शनिवार को बाजार में पूजा के सामान और फल-फूल की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही।
नवरात्र को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। लोगों ने हवन-पूजन की सामग्री की खरीदारी की। नगला मंदिर, आदि शक्ति मां दुर्गा देवी सहित सभी देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन चलते रहे।
शनिवार को साफ सफाई और रंग रोगन कर झालरों से भव्य सजावट की गई। प्रसाद, चुनरी, फूल, माला आदि की दुकानों पर भीड़ रही। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। विशेषकर महिलाओं ने पर्व को लेकर तैयारियों को मूर्त रूप दिया। व्रत व पूजा अर्चना संबंधी सामग्री खरीदने लोग बड़ी संख्या में बाजार में पहुंचे। मंदिरों में मां के दर्शन व पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों के लिए व्यवस्था की जा रही है। बाजार में मेवे और सिंघाड़े के आटे की मांग बढ़ गई है।
------------------
फोटो-46-
कलश स्थापना का समय
नगला देवी मंदिर पुजारी शिवओम शर्मा ने बताया नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का विधान है। इस दिन कलश स्थापित कर श्रद्धालु नौ दिनों के व्रत की शुरुआत करते हैं। शास्त्रों में कलश स्थापना की काफी महिमा बताई गई है। इस दौरान 18 मार्च की सुबह से ही कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दिन सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 7 बजकर 45 मिनट तक का समय सर्वार्थ सिद्धि योग का है। इस दौरान कलश स्थापना सबसे बेहतर रहेगी।