फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर मौजूद रहेगी दवा की किट

विज्ञापन
कैप्सूल - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बदायूं। निकाय चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों की सेहत का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग के हवाले किया गया है। विभाग ने 572 किट तैयार कराई है। इस किट में सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। ताकि चुनाव में लगे कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होने पाए।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायत हैं। यहां पर 22 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव में लगे कर्मचारियों के सेहत का पूरा ध्यान स्वास्थ्य महकमा रखेगा। इसलिए चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले कर्मचारियों को मिलने वाली स्टेशनरी के साथ दवा की एक किट भी दी जाएगी। इस किट में सर्दी, खांसी, जुकाम, सिर दर्द, बदन दर्द, उल्टी, दस्त आदि की दवाओं समेत ग्लूकोज उपलब्ध रहेगा। साथ ही एक पर्ची भी दवा के साथ में मौजूद रहेगी। जिस में दवा का नाम और किस बीमारी में उपयोग होगी उसका जिक्र होगा। इसके साथ ही एंबुलेंस भी लगातार बूथों पर मूवमेंट करती रहेंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मिलने निर्देशों को स्वास्थ्य विभाग को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें