फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लंबित शिकायतों का तत्काल किया जाए निस्तारण’

विज्ञापन
बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक के दौरान बुधवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस और समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की पूर्ति तत्काल की जाए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करें। कोई भी संदर्भ डिफाल्ट की श्रेणी में नहीं आना चाहिए। इस कार्य में कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की कमी नहीं रहना चाहिए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत एएनएम, आशा प्रसूताओं के खाते आधार से लिंक कराएं। डीएम ने पेंशन लाभार्थियों की सूची समस्त खंड विकास अधिकारियों को बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कोई भी विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग, इस योजना से वंचित न रहे। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालय परिसर में पौधरोपण की कार्ययोजना बनाकर सामाजिक वानिकी प्रभाग को उपलब्ध करा दें। उन्होंने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि 30 नवंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करके बिल्डिंग हैंडओवर कर दें। बैठक में सीडीओ शेषमणि पांडेय, जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी, डीएफओ रत्नेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें