फोटो- 8,9,10,11
फोटो-12
सड़क हादसों में दो की मौत
एक अन्य हादसे में पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
विभिन्न हादसों में जहां दो लोगों को मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
मुजरिया। मुजरिया के नगला भिंड निवासी यशपाल (36) कोटेदार है। गांव में ही उसकी कोटे की दुकान है। भाई मूलचंद्र ने बताया कि रविवार रात यशपाल मुजरिया में आयोजित रामलीला मेला देखकर पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में मुजरिया-अलीगंज रोड पर पीछे से आई बेकाबू बाइक ने उसे टक्कर मार दी। यशपाल के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार पुलिस हिरासत में है। परिवार वालों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव बनी निवासी राजीव अपने दोस्त धीरेंद्र से मिलने रमसी गांव गया था। वहां से रविवार देर शाम को बाइक से लौट रहा था। तभी गांव के समीप ही वाहन नेे उसे टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार वालों ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है
इसी क्र म में अलापुर के चंदी नगला का दिलीप, ककोड़ा के चतुरी नगला का मुनीश, उसवां का प्यारेलाल, अलापुर का बेचेलाल और रामसिंह एक ही टेंपो से सोमवार दोपहर अलापुर से बदायूं जाने के लिए निकले थे। दोपहर करीब एक बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के उनौला गांव के नजदीक पहुंचते ही आगे चल रहे तांगे को ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। घायलों के मुताबिक टेंपो की स्पीड बहुत थी। टेंपो चालक की लापरवाही से हादसा हुआ।