फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो की बदहाल स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे आरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
आरएम प्रभाकर मिश्रा बुधवार को अचानक यहां डिपो में निरीक्षण करने आ पहुंचे। जिससे कर्मचारियों में खलबली मच गई।
बरेली परीक्षेत्र के आरएम बुधवार शाम चार बजे अचानक बदायूं डिपो पहुंचे। यहां उन्हेंने सबसे पहले वर्कशाप का निरीक्षण किया। जहां उन्हें जगह-जगह गंदगी मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डिपो में इधर-उधर खड़ी होने वाली बसों को देख वर्कशाप का दूसरा गेट खुलवाने के निर्देश दिए।
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बस से दीवार टूट गई थी, इसलिए दरवाजा नहीं खोला जा सका। डिपो में खड़ी खटारा बसों की स्थिति देखने के बाद चालक और परिचालकों से उनकी समस्याओं को जाना।
विज्ञापन

उधर, वर्कशाप में आरएम के पहुंचने की सूचना पर फोरमेन ने कंडम खड़ी बसों को हटाकर इधर-उधर खड़ा कर दिया। शाम करीब तीन बजे निगम के सर्विस मैनेजर भी जर्जर बसों की स्थिति देखने डिपो पहुंचे थे। वह फोरमैन से बसों की स्थिति जानकर चले गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद भी अचानक शाम आरएम निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

--
शीशे टूटे बस पर नहीं पड़ी नजर आरएम वर्कशाप में एआरएम राजेश कुमार से बातचीत कर डिपो का हालचाल ले रहे थे। उस वक्त पीछे के दोनों शीशे टूटी बस निकली। जैैसे ही फोरमैन को पता चला कि आरएम डिपो में है तो उसने बस को दाए बाएं खड़ा करा दिया। चालक ने बताया कि कई दिन से बस के शीशे टूटे हुए है, फोरमैन से शीशा लगाने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक नहीं लग सके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें