फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से पहले म्याऊं ब्लॉक को ओडीएफ कराने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। ब्लॉक म्याऊं 23 सितंबर से पहले ही ओडीएफ हो जाएगा। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह सहित क्षेत्र पंचायत के सभी ग्राम प्रधानों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि पूरे ब्लॉक को 23 सितंबर से पूर्व खुले में शौच से मुक्त करा देंगे।
बुधवार को म्याऊं ब्लॉक के परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले में शौच से आजादी को जागरूकता के लिए कार्यशाला हुई। मुख्य अथिति दातागंज विधायक ने कहा कि खुले में शौच करना एक कलंक है। इस कुप्रथा से आजादी के लिए व्यक्तिगत तथा सामूहिक प्रयासों की आवश्कयता है। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस कुप्रथा को जड़ से मिटा दिया जाए। घर-घर में शौचालय हो जिससे महिलाओं को खुले में शौच के लिए न जाना पड़े। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के लिए कदम बढ़ाया है तो जनता को भी खुले में शौच से आजादी के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ओडीएफ कराने वाले दो प्रधान सम्मानित
बदायूं। ब्लॉक म्याऊं के अंतर्गत ग्राम उरौलिया एवं सैदपुर पहले ही ग्राम प्रधानों के सहयोग से ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह तथा डीएम अनिता श्रीवास्तव ने उरौलिया की ग्राम प्रधान हामिदा बेगम, उनके पति तथा सैदपुर के ग्राम प्रधान अल्लाहनूर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दातागंज के उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार, खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह, यूनिसेफ के मंडलीय समन्वयक अब्दुल अहद जांबाज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें