फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल होंगे बाईफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल परिसर में बाईफाई सुविधा शुरू की जाएगी। इस पर भारत संचार निगम ने काम शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने तक काम पूरा कर लिया जाएगा। जिले में 15 अगस्त तक 38 टॉवरों को 3जी सिस्टम से लैस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निजी क्षेत्रों की दूर संचार कंपनियां मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट के मामले में बीएसएनएल को लगातार चुनौती दे रही हैं। ऐसे में बीएसएनएल ने भी अपने नेटवर्क को सुधारने का अभियान शुरू कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि निजी क्षेत्र की दूर संचार कंपनियां 4जी सेवा देने लगी हैं जबकि जिले में अब तक बीएसएनएल की 3जी सेवा भी शुरू नहीं हो सकी है। 3जी सेवा शुरू करने के लिए जिले में बीएसएनएल के 38 मोबाइल टॉवरों को 3जी सिस्टम से लैस करने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 19 टॉवरों पर यह सिस्टम लगाया जा चुका है। 15 अगस्त तक बाकी टॉवरों पर यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल कैंपस में बीएसएनएल ने हॉट स्पॉट के जरिए बाईफाई इंटरनेट सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। टीडीएम बीपी सिंह ने बताया कि 3जी सेवा के साथ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल कैंपस में एक महीने के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें