बदायूं। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने को लेकर उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह के साथ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिला संयोजक ने कहा कि कर्मचारी का बुढ़ापे में एकमात्र सहारा पेंशन ही होती है। ज्ञापन देने वालों में मनोज सिंह, सरवर अली, हरीश सक्सेना, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार सिंह, अनुशेखर मिश्रा, रामप्रकाश सिंह, अब्दुल हन्नान खान, सतीश कुमार दुबे, गौरव सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, धर्मेंद्र, रामवीर यादव, चंद्रमुखी, प्रमिला सिंह, अमिता, रामबेटी, पूनम, सुनीता संध्या आदि मौजूद रहे।