फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, ग्राम प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में ग्राम प्रधान की मौत हो गई। हादसे में एक ग्रामीण घायल भी हुआ है। हादसा गुरुवार देर रात उझानी कोतवाली क्षेत्र में भदरौल रोड पर गांव पटपरागंज के पास हुआ। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। सूचना पर प्रधान के परिवार वाले भी आ गए। उनमें कोहराम है।
विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव घटियारी के प्रधान शिव नंदन (45) पुत्र नेकसू लाल गुरुवार को गांव के ही वीरेंद्र (35) पुत्र हीरालाल के साथ बाइक से बदायूं आए थे। यहां काम निपटाने के बाद उझानी होते हुए यह दोनों लोग देर रात लौट रहे थे। भदरौल रोड पर गांव पटपरागंज के पास बाइक को अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान शिवनंदन की मौके पर मौत हो गई। वीरेंद्र गंभीर घायल हो गया। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद प्रधान के परिवार वालों को सूचना दी। गंभीर घायल वीरेंद्र को एंबुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में प्रधान की मौत की सूचना पर देर रात घटियारी गांव के सैकड़ों ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। प्रधान के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें