बदायूं। उद्योग एवं व्यापार बंधु की बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में डीएम अनिता श्रीवास्तव ने ऋण वितरण की समीक्षा की गई। इस दौरान शहर में साफ-सफाई न होने की शिकायत मिलने पर ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए डीएम ने शहर के नाले-नालियों की सफाई जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। कहा कि बरसात से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह लोगों के लिए गंभीर समस्या है। इसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
डीएम ने कहा कि ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़ा नहीं जलाया जाए। व्यापारी बंधुओं की मांग पर डीएम ने एआरएम को निर्देश दिए गए परिवहन विभाग की सुबह शाम दो बसें बदायूं से लखनऊ तक चलाई जाएं। उन्होंने कहा कि शहर में अंडरग्राउंड विद्युतीकरण किया जा रहा है, उसका काम अधूरा न छोड़कर उसको लेबल किया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग केंद्र वीरेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।